{"_id":"5a9d8df74f1c1b692a8b565d","slug":"41520274935-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों में देशराज, लड़कियों में सोनिका बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों में देशराज, लड़कियों में सोनिका बेस्ट एथलीट
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। मुल्थान डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों की दौड़ सहित शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप और हाई जंप प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भाग सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं की दौड़ प्रतिस्पर्धा में सोनिका, पूजा, रेखा, शॉटपुट में बंदो देवी, कविता, नरेश, डिस्कस थ्रो में नरेश, सोनिका, बंदो, हाईजंप मे बनिता, पूजा और सोनिका पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में देशराज, संजय, विपिन, डिस्कस थ्रो में देशराज, संजय,अभिषेक, लांगजंप में अरुण, देशराज और विपिन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की दौड़ में देशराज, विपिन कुमार और राजेश कुमार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए लड़कों में देशराज और लड़कियों में सोनिका को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।