फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लोगों की सुविधा के लिए जल्द शुरु होगी हेल्पलाईन:परमार

लोगों की सुविधा के लिए जल्द शुरु होगी हेल्पलाईन:परमार

Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए जल्द शुरु होगी हेल्पलाईन:परमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से लोग स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। इस हेल्पलाइन का संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा और वह स्वयं भी इसकी निगरानी करेंगे। रविवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के घनेटा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका विस चुनावों में दिए गए सहयोग का भी धन्यवाद किया। लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है कि वे लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी सही हकदार सुलह की जनता है। वे सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सेवक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 लाख रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग महादेव मंदिर घनेटा का भूमि पूजन किया। साथ ही विकास में जन सहयोग की तहत 13 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने महादेव मंदिर के शौचालय और बाउंड्री वाल के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। सरूट से धीरा नोरा परौर नगरोटा वाया घनेटा, झरेट होते हुए नगरोटा बस चलाने और कथुल कूहल के लिए पाइप लाइन बिछाने की घोषणा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, घनेटा पंचायत के प्रधान पवन कपूर, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सपू सिंह, मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार एडवोकेट रंजीत सिंह चौधरी, आरएम राज कुमार पाठक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विकास सूद, एसडीओ विजय कुमार, महामंत्री सुखदेव, बीडीसी सदस्य पूनम, भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा और महामंत्री एवं खादी बोर्ड के सदस्य चंद्रवीर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed