{"_id":"5a2ecb704f1c1b8b688b7e0f","slug":"41513016176-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बॉक्सिंग में सिल्वर जीतने बाली सृजन का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बॉक्सिंग में सिल्वर जीतने बाली सृजन का हुआ सम्मान
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। देहरादून में हुई राष्ट्रीय अंडर-17 स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली रेनबो स्कूल की छात्रा सृजन शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उनके पैतृक गांव उस्तेहड़ के लोगों और स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया।
रविवार को मेडल के साथ गांव पहुंचते ही सृजन का बैंडबाजों के साथ स्वागत हुआ। वहीं सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रांगण में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप, प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप, अकादमिक हैड मनोहर लाल मेहता, मधु चौधरी, रवि भारद्वाज और स्वर्ण डोगरा ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। चार से आठ दिसंबर तक देहरादून में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत से 27 टीमों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए सृजन शर्मा ने 66 से 70 किग्रा भार अपनी बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। स्कूल के निदेशक जेआर कश्यप और प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने सृजन, उसके दादा ओपी कौशल, पिता एवं कोच कैलाश शर्मा और माता सरिता शर्मा को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने सृजन शर्मा को 11000 रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप भेंट की। साथ ही सृजन को भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।