फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डेढ हजार मीटर दौड़ में सीमा ने मारी बाजी

डेढ हजार मीटर दौड़ में सीमा ने मारी बाजी

Sat, 14 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
डेढ हजार मीटर दौड़ में सीमा ने मारी बाजी
धर्मशाला। राज्य स्तरीय स्कूल एथलेटिक्स मीट में पहले दिन मेजबान कांगड़ा का प्रदर्शन उम्दा रहा। कांगड़ा के स्कूली खिलाड़ियों ने 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में साई हॉस्टल की सीमा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं जैवलिन में कांगड़ा की मनीषा, हाई जंप में अंकुश सलारिया ने गोल्ड, शॉटपुट में कांगड़ा के अमर ने सिल्वर जीता है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला में एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ एडीसी शशिपाल नेगी ने किया। सिंथेटिक ट्रैक में प्रतियोगिता के पहले दिन हुई लड़कों की जेवलिन थ्रो में कुल्लू के सुनील प्रथम, चंबा के विक्की दूसरे, लड़कियों के वर्ग में सुमन पहले, सोलन की ऊमा तीसरे, लड़कों की हाईजंप में मंडी के अभिषेक राणा दूसरे, सिरमौर के गौरव सिंह तीसरे, लड़कियों में सिरमौर की हिमानी ठाकुर पहले, हमीरपुर की शिवानी दूसरे, सोलन की अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा लड़कों के शॉट पुट में सोलन के रवि आनंद पहले, ऊना के शाहिल जरियाल तीसरे, लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की मंजोत कौर पहले, शिमला की हिमांशी दूसरे और चंबा की वंदना तीसरे स्थान पर रहीं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार को 400, 800, 3000 और 5000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची दुर्गमघाटी की नैंसी
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांगड़ा की दुर्गम घाटी लुहारड़ी की नैंसी भी भाग लेने पहुंची है। रावमापा लुहारड़ी स्कूल की नैंसी ने सुविधाओं के अभाव में भी जिला स्तरीय 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 3000 में रजत पदक हासिल किया था। नैंसी ने उपलब्धि का श्रेय कोच विकास ठाकुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed