{"_id":"59dfad104f1c1b87698b56c9","slug":"41507831056-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय के शुभारंभ पर भिड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय के शुभारंभ पर भिड़े कांग्रेसी
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में एसडीएम कार्यालय के शुभारंभ पर इंदौरा कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। कार्यालय के शुभारंभ पर इसका श्रेय लेने की होड़ में इंदौरा कांग्रेस के दो गुट अपने-अपने नेताओं के हक में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक बोधराज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यालय का उद्घाटन करने आए उपायुक्त सीपी वर्मा और अन्य अधिकारियों के सामने ही कांग्रेस के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक बोध राज ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने उनके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें और उनके समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए एक साजिश के तहत दूसरे गुट ने यह सब किया, जिसकी पार्टी हाईकमान से शिकायत की जाएगी। उधर, देर शाम तक इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन