{"_id":"6a6fa2550b54e6f0ff0e5f2f","slug":"35-patients-examined-at-the-ima-opd-kangra-news-c-95-1-kng1045-248173-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएमए की ओपीडी में 35 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएमए की ओपीडी में 35 मरीजों की जांच
विज्ञापन
धर्मशाला के आईएमए भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ आयोजित कार्यक्रम में ईस्कॉन संस्था के
धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की ओर से रविवार को आयोजित मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में 35 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान इस्कॉन संस्था ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोगों की रोकथाम, समय पर स्वास्थ्य जांच, मानसिक तनाव से मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
बाल रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कविता ठाकुर ने मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श और उपचार प्रदान किया।
डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि आईएमए-इस्कॉन सहयोग का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देना है। तनाव, चिंता और बदलती जीवनशैली से होने वाली कई बीमारियों की रोकथाम में सकारात्मक सोच, योग, ध्यान, संतुलित दिनचर्या और सामाजिक सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।