फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   346 took treatment in Dharamshala-Noorpur drug prevention centers

Kangra News: धर्मशाला-नूरपुर नशा निवारण केंद्रों में 346 ने लिया उपचार

Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
346 took treatment in Dharamshala-Noorpur drug prevention centers
धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से प्रयास भवन धर्मशाला और नूरपुर में संचालित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों में अब तक 346 लोगों का उपचार किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और मानसिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में नवंबर 2025 से संचालित केंद्र और नूरपुर में वर्ष 2017 से चल रहे केंद्र में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों, परामर्शदाताओं और प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रों में योग, ध्यान, शैक्षणिक सत्र, व्यक्तिगत एवं समूह काउंसलिंग के साथ-साथ पारिवारिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि मरीजों का मानसिक और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित हो सके। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान धर्मशाला केंद्र में नशे से ग्रसित 40 व्यक्तियों ने उपचार प्राप्त किया जबकि नूरपुर केंद्र से 306 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। नशे की समस्या से बाहर निकलने के इच्छुक व्यक्ति जिला रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय या संबंधित केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए रेडक्रॉस कार्यालय धर्मशाला का दूरभाष नंबर 01892-224888, जिला नशा निवारण केंद्र प्रयास भवन धर्मशाला का 01892-224408 और नूरपुर केंद्र का 01893-221200 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed