फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3397 meritorious students will get laptops in Kangra

कांगड़ा में 3397 मेधावियों को मिलेंगे लैपटाप

Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
3397 meritorious students will get laptops in Kangra
धर्मशाला। शिक्षा विभाग कांगड़ा शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप मुहैया करवाएगा। इसके तहत जिले के 3397 विद्यार्थियों को दो वर्ष बाद लैपटॉप मिलेंगे। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग के पास लैपटॉप की सप्लाई नहीं पहुंची है, लेकिन जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी, शिक्षा विभाग शेड्यूल तय कर इनका वितरण शुरू कर देगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा की ओर से शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग कांगड़ा के पास शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए 1443 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं, जबकि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के 1954 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा कांगड़ा रेखा कपूर ने बताया कि जिन मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जैसे ही लैपटॉप उनके पास पहुंचेंगे, उन्हें वितरण के लिए सरकार के निर्देशों के तहत शेड्यूल बना कर बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज निकाला जाएगा 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
करीब दो साल बाद स्कूलों में 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को निकाला जाएगा। परीक्षा परिणाम स्कूलों की ओर से तैयार कर लिया गया है। जबकि इससे पहले पहली से आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 31 मार्च और नौवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 5 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed