फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   32 mile-Trilokpur-Kotla road caved in, traffic closed

Kangra News: 32 मील-त्रिलोकपुर-कोटला सड़की धंसी, आवाजाही बंद

Sat, 17 Aug 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
32 mile-Trilokpur-Kotla road caved in, traffic closed
कोटला (कांगड़ा)। भारी बारिश के कारण 32 मील-सोलधा-त्रिलोकपुर-कोटला सड़क धंस गई। इस मार्ग पर ब आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 32 मील के समीप फोरलेन कार्य के चलते
विज्ञापन

इस सड़क का एक हिस्सा गिर गया था। जिसे विभाग की मिट्टी डाल कर चलाया गया था, लेकिन इस वर्ष बरसात के चलते मिट्टी धंस जाने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले लोगों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्कूली बच्चे कई मील पैदल चलकर 32 मील पहुंच रहे हैं, तब जाकर कहीं बस ले रहे है। वहीं बाइक सवार थोड़ी सी जगह में जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है। ग्रामीण रजनीश शर्मा, राहुल खत्री उप प्रधान त्रिलोकपुर पंचायत, विजय जम्वाल, अशोक कुमार, सुभाष चंद, शिवांशु द्विवेदी, राजीव कुमार, कुशल कुमार और दिलबाग सिंह का कहना है कि दूसरा पैदल मार्ग त्रिलोकपुर से शिवमंदिर तक था। वह भी फोरलेन की भेंट चढ़ गया है, इस वजह से कोई बीमार को ले जाने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती तो उसे भी वाया कोटला या 32 मील श्मशानघाट तक पहुंचाने के लिए 15 किलोमीटर का लंबा सफर करके ले जाना पड़ रहा है। वहीं, शुक्रवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सरकार, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उन्होंने चेताया है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो जल्द ही पठानकोट मंडी एनएच पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed