{"_id":"5baa74cf867a557ec074be56","slug":"31537897679-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा को कितने बजट की जरूरत, देखेगा वित आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा को कितने बजट की जरूरत, देखेगा वित आयोग
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा को कितने बजट की जरूरत, आकलन करेगा वित्त आयोग
कल कांगड़ा आएगी 15वें वित्तायोग की पूरी टीम
अगले पांच साल के बजट को लेकर तैयार होगा खाका
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला को अगले पांच साल में कितने बजट की जरूरत होगी, इसका आकलन करने के लिए 27 सितंबर को 15वें वित्तायोग की टीम धर्मशाला आएगी। टीम में वित्तायोग के अध्यक्ष एनके सिंह सहित पूरे सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच साल के बजट को लेकर टीम जिला की विभिन्न गतिविधियों को जायजा लेकर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। आयोग यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी और उसी के आधार पर कांगड़ा जिला को अगले पांच साल के लिए विकास के काम करने को बजट जारी किया जाएगा। उधर, आयोग के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने वित्त आयोग के दौरे की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आयोग के सदस्य शक्तिकांता दास, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. अशोक लहरी एवं डॉ. रमेश चंद, सचिव अरविंद मेहता, संयुक्त सचिव मुखमीत सिंह भटिया, रवि कोटा तथा अर्थिक सलाहकार एंटनी साइरिक शामिल रहेंगे।
आयोग की टीम का प्रस्तावित शेड्यूल
वित्त आयोग की टीम वीरवार को प्रात: आठ बजे ज्वालाजी पहुंचेगी, माता ज्वालाजी मंदिर में दर्शन के उपरांत वे धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। धर्मशाला में होटल ‘पवेलियन’ में दोपहर बाद तीन बजे नगर निगम के आयुक्त उन्हें धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेजेंटेशन देंगे। इसके अलावा उन्हें धर्मशाला-मैैक्लोडगंज रोप वे परियोजना के बारे में अवगत करवाने के अलावा यहां की पर्यटन गतिविधियों एवं संभावनाओं, सामाजिक-आर्थिक स्थिति व भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आयोग के सदस्यों को कांगड़ा की लोक संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। इस दौरान निफ्ट के विद्यार्थी अपने कार्य दर्शाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाएंगे।