{"_id":"5b92c011867a557f24047c57","slug":"31536344081-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधेड़ पंचायत में सरकारी सीमेंट की बर्बादी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधेड़ पंचायत में सरकारी सीमेंट की बर्बादी की जांच शुरू
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला से सटी सुधेड़ पंचायत के स्टोर में मिले खराब सरकारी सीमेंट के मामले की जांच शुरू हो गई है। बीडीओ रैत ने खुद स्वीकार किया है कि लापरवाही के कारण सरकारी सीमेंट बर्बाद हुआ है।
सीमेंट खराब होने का मामला उजागर होने बाद बीडीओ रैत ने शुक्रवार को पंचायत सचिव को विकास खंड कार्यालय तलब किया था, लेकिन सचिव पूरा दिन बीडीओ कार्यालय नहीं पहुंचा। ऐसे में सीमेंट की बर्बादी को लेकर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। वहीं, बीडीओ ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए मामले की जांच बैठा दी है। यहां बता दें कि सुधेड़ पंचायत की जनता लंबे समय से मांग उठा रही थी कि सीमेंट स्टोर में खराब हो रहा है। ग्रामीणों के दबाव पर पंचायत सचिव ने जंजघर कालापुल में बनाए गए स्टोर का दरवाजा खोला। जांच में पाया गया कि स्टोर में रखी लगभग 500 बोरी सीमेंट पत्थर बन चुका है।
उधर, विकास खंड अधिकारी रैत मुनीष कुमार ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है। सचिव को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। मामले को लेकर पंचायत की ओर से किसी ने अधिकारिक पक्ष अभी तक नहीं मिला है, जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुधेड़ पंचायत सचिव बलदेव ने बार-बार करने के बावजूद फोन नहीं उठाया।