{"_id":"5b6743e54f1c1ba33e8b54c3","slug":"31533494245-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 मकान; 5 दुकानें, 6 गौशालाओं सहित सरकारी स्कूल जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 मकान; 5 दुकानें, 6 गौशालाओं सहित सरकारी स्कूल जमींदोज
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में शनिवार रात और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई। बारिश के दौरान दो मकान, पांच दुकानें और आधा दर्जन गौशालाएं जमींदोज हो गईं। इसके अलावा 23 के करीब मवेशियों के मरने की भी सूचना है। वहीं बारिश के कारण आईपीएच विभाग की आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण विभिन्न मार्गों में भूस्खलन भी हुआ। इसके चलते कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जबकि बसें भी निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। रविवार की मूसलाधार बारिश ने गगल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की कोई भी फ्लाइट नहीं उड़ सकी।
दो घंटे बंद रहा मटौर-शिमला एनएच
कांगड़ा। मटौर-शिमला एनएच पर पुराना कांगड़ा के पास पहाड़ी धंसने से यातायात दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तहसीलदार विजय सांगा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से सड़क को बहाल करवाया। वहीं कांगड़ा नगर में पेड़ गिरने से क्षेत्र की लाइट बंद रही। साथ ही समीरपुर में पहाड़ी धंसने से एक मकान को खतरा हो गया है। मकान मालिक को तिरपालें प्रशासन ने मुहैया करवाई हैं। वहीं बनेर और मनूणी खड्डों में जलस्तर बढ़ने से आईपीएच की आधा दर्जन पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा।
मलबे में जिंदा दफन हो गए 23 मवेशी
शाहपुर (कांगड़ा)। मूसलाधार बारिश के चलते नेरटी पंचायत के तहत छह गौशालाएं मलबे में दब गईं। इसके चलते करीब 23 मवेशी मलबे में दब गए। इसमें नेरटी निवासी झड़ू राम का मकान और गोशाला, परस राम के मकान को नुकसान पहुंचा और गौशाला भी गिर गई है। साथ ही किशो राम, शेर सिंह, राजू राम और पलाद राम की गोशाला भारी बारिश की भेंट चढ़ी हैं। वहीं इसी क्षेत्र में एक मकान भी गिर गया। मकान में रह रहे परिवार के छह सदस्यों ने आधी रात को भाग कर अपनी जान बचाई। एसडीएम शाहपुर ने पांच पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी। वहीं हरनेरा में पंधू के पास भलवां गांव को जोड़ने से लिए नाले पर बनाई गई पुली पानी में बह गई। पुली के बहने से गांव में रहने वाले करीब 80 लोगों को दिक्कतें पेश आएंगी। वहीं चबी पुल के पास विनोद कुमार की मिठाई की दुकान और मदन कुमार की सब्जी की दुकान भी भूस्खलन की चपेट में आई।
विज्ञापन
रक्कड़ बाजार में बारिश से दुकान ढही
रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में बारिश के कारण दोमंजिला स्लेटपोश कच्ची दुकान का पिछला कमरा बारिश के कारण ढह गया। इस कमरे के ढहने से इसकी दीवारों व छत का मलबा एकाएक साथ लगते मकान के पार्किंग एरिया तथा बरामदे में फ़ैल गया। गनीमत रही कि इस दौरान उक्त जगह पर साथ लगते घर का कोई सदस्य या वाहन मौजूद नहीं था। वहीं साथ लगती अश्विनी शर्मा व अरबिंद शर्मा की दुकानों मे दरारें आ गई हैं।
पानी का बहाव बढ़ने से खड्ड में बह गया पुल

पंचायत के लपियाणा व डिव्वर गांव का संपर्क टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
लंज(कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की लपियाणा पंचायत में शनिवार रात को भारी बारिश से खड्ड पर बना पुल पानी के बहाव में बह गया। पुल बहने से लपियाणा व डिव्वर गांव का संपर्क टूट गया है। अब लोगों को लपियाणा जाने के लिए आठ से दस किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। किसान सुधार क्लब डिव्वर के प्रधान सुभाष चंद ने कहा कि सड़क भी पुरी तरह से ठीक नहीं है। सोहगा के पास की सड़क डंगे न लगने की बजह से यह सड़क भी दुघटनाओं को न्योता दे रही है। कालेज व स्कूली छात्रों को इसी रास्ते से जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के स्वर्ण सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, करतार सिंह, रक्षा देवी, सुदर्शना देवी, लीलो राम, मदन लाल ने प्रशासन से खड्ड पर पुल का जल्द निर्माण पूरा करने की गुहार लगाई।
सरकारी भवन जमींदोज
पंचरुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र में वर्षों से खाली पड़ा सरकारी भवन मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा। सलियाणा में बना शिक्षा विभाग का यह भवन कई वर्षों से विरान पड़ा हुआ था।