{"_id":"5abbd3de4f1c1b612a8b4648","slug":"31522258910-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश बार काउंसिल को धर्मशाला हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश बार काउंसिल को धर्मशाला हुआ मतदान
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश बार काउंसिल के चुनावों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान धर्मशाला के अधिवक्ताओं ने भी अपनी भूमिका निभाई। प्रदेश बार काउंसिल के लिए 50 के करीब उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 8 उम्मीदवार जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं, जिनमें से जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय धर्मशाला से 3 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। जिला कांगड़ा से अजय सिंह पठानिया, अमन गुलेरिया, अरविंद धीमान, दिनेश सिंह जरियाल, गौरव कुमार, शिव कुमार, सुंदर अग्रवाल और विक्रमजीत सिंह मैदान में हैं। जानकारी के अनुसार मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई जो कि देरशाम तक चली, जिसमें 250 के करीब अधिवक्ताओं ने मतदान किया।