{"_id":"598366b34f1c1b994d8b47e7","slug":"31501783731-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज-दिल्ली बस रूट पर दौड़ेंगी नई डिलक्स बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज-दिल्ली बस रूट पर दौड़ेंगी नई डिलक्स बसें
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला ने मैक्लोडगंज-दिल्ली बस रूट पर नई डीलक्स बसें शुरू की हैं। शाम को छह और सात बजे मैक्लोडगंज से चलने वाली इन बसों को यात्रियों के बॉडी कोड के अनुसार निर्मित किया गया है। यात्री अपने हिसाब से सीटों को एडजस्ट कर सकेंगे।
धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्डा ने बताया कि ये बसें निगम के पहले चलने वाले छह और सात के बजे के रूटों पर ही दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को डीलक्स बसों के पुराने किराये पर टीवी और गानों के अलावा उनकी ही सीट पर लाइट और मोबाइल चार्जर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के सामान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में सीसीटीवी कैमरों की विशेष सुविधा की गई है। उन्होंने बताया कि इन बसों में मैक्लोडगंज से दिल्ली के 796, धर्मशाला से 778 और कांगड़ा से 742 रुपये वसूल किए जाएंगे।