फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   300 LED lights will be installed in Nagar Panchayat Baijnath-Paprola

Kangra News: नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में लगेंगी 300 एलईडी लाइट

Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
300 LED lights will be installed in Nagar Panchayat Baijnath-Paprola
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत में जल्द 300 एलईडी स्ट्रीट लाइट वार्डों की गलियों के अंधेरे को दूर करेंगी। नगर पंचायत के 12 वार्डों में 300 एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया दिसंबर में पूरी हो जाएगी। इन लाइटों की स्थापना के लिए पोल और तार डालने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें से 100 लाइट 45 वॉट और 200 लाइट 25 वॉट क्षमता की होंगी। प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाइट 45 वाॅट की लगाई जाएंगी और 15 लाइट्स 25 वाॅट की क्षमता की होंगी। इन लाइटों की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त बैजनाथ के चौबीन चौक और पपरोला के मुख्य बाजार में बड़ी क्षमता की मास्ट लाइट्स की स्थापना की जाएगी। नगर पंचायत की अध्यक्ष कांता देवी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द प्रत्येक वार्ड में एलईडी लाइटों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed