फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   30 people corona infected in the district, including two students, 17 healthy

दो छात्रों सहित जिला कांगड़ा में 30 संक्रमित, 17 स्वस्थ

Sat, 20 Mar 2021 09:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
30 people corona infected in the district, including two students, 17 healthy
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को दो छात्रों, दोे स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, शुक्रवार को जवाली के बजेरा गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग की सांस लेने में दिक्कत के कारण घर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 9 बजे सांस लेने में दिक्कत आने लगी, जिस कारण परिजनों ने एंबुलेंस मंगवाई। मगर एंबुलेंस आने से पहले ही बुजुर्ग ने घर में ही दम तोड़ दिया। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि 13 मार्च को बुजुर्ग की रिपोर्ट टांडा अस्पताल में पॉजिटिव पाई गई थी। मगर संक्रमित होने के बाद भी परिजन बुजुर्ग को घर ले गए थे।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने बताया कि संक्रमितों में जिला ऊना की बुजुर्ग महिला और पुरुष, जवाली का व्यक्ति, शाहपुर का व्यक्ति, भवारना की महिला, लंबागांव का व्यक्ति, देहरा का व्यक्ति और बुजुर्ग, तियारा की छोटी बच्ची, जयसिंहपुर की युवती, फतेहपुर का युवक, जिला ऊना की महिला, ज्वालामुखी के दो लोग, सीएच पालमपुर में युवक और युवती, द्रंग स्कूल का छात्र, बीरता का व्यक्ति, कोतवाली बाजार के तीन लोग, धर्मशाला के सिद्धपुर की महिला, कुठेहड़ की युवती, गुरेला का युवक, रक्कड़ स्कूल का छात्र, घियोरी की महिला, राजोल का बुजुर्ग, टांडा अस्पताल में बच्चा, बंडी का युवक और धर्मशाला के सराह का बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, शनिवार को 17 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed