फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   30 lakh rupees cheated in the name of opening petrol pump

पेट्रोल पंप खोलने के नाम व्यक्ति से ठगे 30 लाख रुपये

Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees cheated in the name of opening petrol pump
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर एक व्यक्ति से शातिरों ने करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुलिस ने थाना देहरा में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौलत सिंह और रणजीत कौर निवासी हारमिट्टा (देहरा) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी कर्म सिंह, साहिल भाटिया, सुरेंद्र राणा, एसके सरफराज और अनिक बनर्जी ने उनसे पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर ठगी की है। शिकायत पत्र के अनुसार आरोपी कर्म सिंह ने दावा किया है कि उसे इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलने के लिए अधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से नियुक्त किया गया है। इलाके में पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए वह लाइसेंस प्रदान करवा सकता है। शिकायतकर्ता दौलत सिंह और उनके परिवार को आरोपी कर्म सिंह काफी समय से जानता था। इसलिए उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया तथा पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए सभी जरूरी दस्वावेज दे दिए।
विज्ञापन

मई 2021 में आरोपी कर्म सिंह की ईमेल के जरिये पेट्रोल पंप की डीलरशिप के अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और लाइसेंस आदि जरूरी दस्तावेज प्राप्त हुए। इस पर इंडियन ऑयल कंपनी की मुहर और अधिकारी के हस्ताक्षर थे। सभी स्वीकृति पत्र और दस्तावेज भारत सरकार के लेटर हेड पर थे। इसके चलते शिकायतकर्ताओं को किसी भी प्रकार का शक नहीं हुआ। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने उनसे करीब 30 लाख 55 रुपये हड़प लिए। काफी समय तक जब पेट्रोल पंप स्थापित नहीं हुआ तो आरोपी आनाकानी करने लगे। इस पर शिकायतकर्ताओं को शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत थाना देहरा में दर्ज करवाई। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed