फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   28 challans issued for violation of tobacco control laws.

Kangra News: तंबाकू नियंत्रण कानून के उल्लंघन पर 28 चालान

Wed, 12 Aug 2026 06:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
28 challans issued for violation of tobacco control laws.
धर्मशाला/बैजनाथ/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिले में तंबाकू सेवन पर प्रभावी नियंत्रण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने शिकंजा कस दिया है। बैजनाथ, धर्मशाला और नगरोटा बगवां में कोटपा अधिनियम और हिमाचल प्रदेश लूज सिगरेट रिटेल रेगुलेशन एक्ट के उल्लंघन पर कुल 28 चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बैजनाथ उपमंडल के पपरोला, मुख्य बाजार, भट्टू और बैजनाथ कॉलेज के पास ब्लॉक फ्लाइंग स्क्वाड महाकाल ने दबिश दी। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर 13 दुकानदारों के चालान कर 2,600 रुपये जुर्माना वसूला। टीम में सीएचसी बीड़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा, ईटीओ रवीना ठाकुर, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, धर्मशाला में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ोल, दाड़ी और धर्मशाला के सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। यहां सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, नाबालिगों को तंबाकू बिक्री का बोर्ड न लगाने और खुली सिगरेट बेचने पर 5 चालान किए गए। टीम में जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी और ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगरोटा बगवां में बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वाड ने राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, फार्मेसी कॉलेज और सेराथाना के आसपास दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 10 चालान काटे। टीम में राज्य आबकारी व कराधान विभाग से सहायक आयुक्त विनोद, नारकोटिक्स शाखा से रामेश्वर और स्वास्थ्य विभाग से सुशील धीमान व हैप्पी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed