{"_id":"66ee14a2f0aea522f50ea6e7","slug":"250-crores-will-be-spent-on-dhagwar-milk-plant-work-will-start-from-october-devendra-jaggi-kangra-news-c-95-1-kng1002-147921-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढगवार मिल्क प्लांट पर खर्च होंगे 250 करोड़, अक्तूबर से शुरू होगा काम : देवेंद्र जग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढगवार मिल्क प्लांट पर खर्च होंगे 250 करोड़, अक्तूबर से शुरू होगा काम : देवेंद्र जग्गी
Sat, 21 Sep 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
दवेंद्र जग्गी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी ने ढगवार मिल्क प्लांट से मिलने वाले रोजगार की जानकारी साझा की है। शुक्रवार को धर्मशाला के निचले इलाकों में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे देवेंद्र जग्गी ने बताया कि इस मिल्क प्लांट पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहा हैं। अक्तूबर से काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट से इस प्लांट से सीधे 150 नौकरियां दी जाएंगी। वहीं, 150 सहकारी सभाएं बनाकर 10,000 रुपये से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
एक दुग्ध सभा में 11 सदस्य कम से कम होने चाहिए। इसके लिए वह खुद गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्लांट के तैयार होने के बाद हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन इस दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का संचालन करेगा। आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट में जहां दूध को प्रसंस्करण करने की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, दूसरी तरफ दूध से बनने वाले उत्पादों की संख्या में भी इजाफा होगा। शुक्रवार को बगली गांव में एक निजी स्वास्थ्य सेंटर में देवेंद्र जग्गी ने ओपीडी का विधिवत आगाज किया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की निशुल्क जांच की गई। वहीं, उन्हें दवाएं भी फ्री दी गईं।