फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2.50 crore will be spent on street lights in Kangra city.

Kangra News: कांगड़ा शहर में स्ट्रीट लाइटों पर खर्च होंगे 2.50 करोड़

Fri, 26 Sep 2025 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:04 AM IST
सार

कांगड़ा नगर परिषद की बैठक में 2025-26 के लिए 10.52 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित किया गया, जो अनुमानित आय से अधिक है। इसमें मुख्य जोर विकास कार्यों और योजनाओं पर खर्च का है। बजट घाटे की स्थिति बनी है।

विज्ञापन
2.50 crore will be spent on street lights in Kangra city.
कांगड़ा नगर परिषद की बैठक के दौरान उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष और अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक

विस्तार

कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा की अहम बैठक अध्यक्षा रेनू शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कांगड़ा शहर के लिए 10.52 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इसके तहत स्ट्रीट लाइटों पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्याें पर 4.50 कराेड़ खर्च हाेंगे, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत 3.50 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवरेज लाइन और पार्काें और अन्य पर 1.3 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में 2025-26 के वार्षिक बजट को अनुमोदित किया गया, जिसमें अनुमानित आय 6,21,12,480 रुपये जबकि अनुमानित व्यय 10,52,97,436 रुपये का प्रावधान रखा गया। वहीं, बैठक के दौरान नगर परिषद की मतदाता सूचियां का पुनर्निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में एक समान विकास करवाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा ने बताया कि कांगड़ा के सभी वार्डों में जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। बैठक के दौरान नप के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद सुमन वर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पा चौधरी, अनुराधा, मनोनीत पार्षद संजीव गुप्ता, अनिल कुमार और कर्ण शर्मा सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहां से हाेगी आमदनी
नगर परिषद कांगड़ा काे विभिन्न मदाें से प्राप्त हाेगी। इसमें होर्डिंग्स, टेंडर, आरटीआई, लाइसेंस और पेड़ काटने से लगभग छह लाख, निवेश पर ब्याज से 5.57 कराेड़, गृहकर से छह कराेड़, किराये से 2.20 कराेड़, गेस्ट हाउस से 2.50 लाख, कार पार्किंग से 1.68 कराेड़, सर्विस टैक्स और जीएसटी से 6.50 लाख, रेहन बसेरा से दो लाख, वेस्टेज फीस 2.40 कराेड़ और स्वच्छ भारत मिशन से 2.10 कराेड़ रुपये की आय अर्जित हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed