फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2.23 lakh fine for electricity theft in Jawalamukhi and Naidun

Kangra News: ज्वालामुखी और नादौन में बिजली चोरी पर 2.23 लाख का जुर्माना

Sat, 14 Jun 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
2.23 lakh fine for electricity theft in Jawalamukhi and Naidun
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी और नादौन क्षेत्रों में अनाधिकृत तरीके से बिजली उपयोग के मामलों का खुलासा हुआ है। बिजली बोर्ड की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की है। इन मामलों में करीब 2.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपमंडल के अधिशासी अभियंता कर्णवीर सिंह पटियाल ने बताया कि बसदी कोहाला गांव में एक दुकानदार ने आइसक्रीम बेचने के लिए अपनी रेहड़ी पर बिजली की कुंडी लगाई थी। यह चोरी पकड़े जाने पर बोर्ड ने उसे 77,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, नादौन उपमंडल के एक मामले में घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक रूप से कई डीप फ्रिज चलाए जा रहे थे। यह भी विद्युत अधिनियम का उल्लंघन है। बोर्ड ने इस उपभोक्ता पर 1,46,319 का जुर्माना लगाया है। बोर्ड बिजली चोरी और अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed