फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   22 more villages of Dharamshala included in TCP, it is necessary to get the map passed for the building

Kangra News: टीसीपी में जुड़े धर्मशाला के 22 और गांव, भवन के लिए नक्शा पास करवाना जरूरी

Sat, 24 Aug 2024 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
22 more villages of Dharamshala included in TCP, it is necessary to get the map passed for the building
धर्मशाला। ग्राम एवं नगर नियोजन मंडल धर्मशाला का दायरा बढ़ गया है। अब टीसीपी के दायरे में 22 नए गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के लोगों को नए भवन निर्माण से पहले अब टीसीपी से नक्शा पास करवाना होगा और साथ ही भवन के क्षेत्र के हिसाब फीस जमा करवानी होगी। नक्शा पास होने के बाद ही ग्रामीण अब अपने भवन बना सकेंगे।
विज्ञापन


इसकी नोटिफिकेशन 20 अगस्त को प्रदेश सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। नए शामिल किए गांवाें/मुहालों में घनियारा खास, सोकनी का कोट, खड़ोता, लांजणी, दुंगला, रुहड़ु, धार, दुदेहड़, झखेहड़, मट, हरमेहड़, त्रेंबलू, ढगवार खास, उपरला सुक्कड़, सुक्कड़ खास, भटेहड़, शील्ला, पंतेहड़, मनेड, बनवाला, पतनी और देहरू गांव को शामिल किया गया है। इस क्षेत्रों के ग्रामीण अब बिना नक्शा पास करवाए भवन का निर्माण नहीं कर पाएंगे। अगर कोई व्यक्ति बिना नक्शा पास करवाए भवन निर्माण करता है तो उसे बिजली-पानी का कनेक्शन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


मापदंडों के अनुसार भी लोगों को अपने भवन के नक्शे वास्तुकार से बनवाने होंगे और फिर टीपीसी से नक्शा पास करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ फीस जमा करवानी होगी। जैसे की लोगों के भवनों के नक्शे पास हो जाएंगे तो वे फिर अपना निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। घर बनाने के लिए कम से कम व्यक्ति को 150 स्कवेयर फीट का क्षेत्र रखना होगा। साथ ही सीवरेज, पानी की निकासी और रास्ते आदि का प्रावधान भी नक्शे में करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंडल धर्मशाला के तहत पहले 33 गांव आते थे, लेकिन अब उन्हें बढ़ाकर 55 कर दिया गया है। नए शामिल गांवों में टीसीपी लागू होने से किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। केवल लोगों को अपने भवनों के नक्शे निर्माण से पहले टीसीपी के पास करवाने होंगे। गांव में बाकि के अन्य काम पहले की तरह ही चलेंगे। 2011 की जनगणना के अनुसार इन 22 गावों की जनसंख्या 14,150 है, लेकिन 13 साल में जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed