फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा सूरियां में बनाया जाए एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

नगरोटा सूरियां में बनाया जाए एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां में बनाया जाए एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
नगरोटा सूरियां में बनाया जाए एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव
विज्ञापन

मसरूर एवं पौंग डैम विकास संघ व नव दुर्गा क्लब नगरोटा सूरियां ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
मांग पूरी न होने पर दी चक्का जाम करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। मसरूर एवं पौंग डैम विकास संघ व नव दुर्गा क्लब नगरोटा सूरियां ने एक्सप्रेस रेलगाड़ी का ठहराव नगरोटा सूरियां में भी रखने की मांग की है। रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर चेतावनी दी है कि यदि एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नगरोटा सूरियां में नहीं किया गया तो स्टेशन पर रोष प्रदर्शन कर का चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए दोनों संगठनों ने एक सप्ताह का समय दिया है। मसरूर एवं पौंग डैम विकास संघ के अध्यक्ष शशि शर्मा व नव दुर्गा क्लब नगरोटा सूरियां के सचिव दीपक ने बताया कि पौंग झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों व एक ही चट्टान को काट कर बनाए गए मसरूर मंदिर के कारण नगरोटा सूरियां पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है। उन्होंने कहा कि पौंग झील के बीच स्थित रेंसर गढ़ी टापू व प्रवासी पक्षियों की क्लोलों से आकर्षित देश के अन्य प्रदेशों सहित ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा आदि देशों से पर्यटक पौंग झील में आते हैं और इन सबके लिए नगरोटा सूरियां प्रमुख रेलवे स्टेशन पड़ता है। रेलवे बोर्ड ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर छह फरवरी से स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी चला कर जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने की एक अच्छी पहल की है। लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों ज्वाली, नगरोटा सूरियां व गुलेर में ठहराव नहीं होने से पर्यटकों सहित ग्रामीणों को इसका कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि मात्र चार ठहराव किए जाने से इस रेलगाड़ी का हश्र भी पूर्व में चलाई गई एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की तरह ही होगा जो एक माह में ही रेलवे बोर्ड को बंद करनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed