{"_id":"5c2fa72ebdec2256c66bc483","slug":"21546626862-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से बनेगा नगर पंचायत का कार्यालय: रुची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से बनेगा नगर पंचायत का कार्यालय: रुची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ से बनेगा बैजनाथ नगर पंचायत का कार्यालय
अध्यक्ष बोलीं- औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी नपं
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के कार्यालय में जाने वाले लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी। नपं के कार्यालय व विश्राम गृह का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। नपं की अध्यक्ष रुचि कपूर ने बताया कि बैजनाथ व पपरोला में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इनका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीडीओ कार्यालय के समीप बनने वाले नपं के कार्यालय पर एक करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी। वहीं पपरोला में आयुर्वेदिक मार्ग पर सवा करोड़ की लागत से नपं की दुकानों का निर्माण किया जाएगा और इनके ऊपर विश्राम गृह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीडीओ कार्यालय के समीप नपं के कार्यालय के निर्माण से लोग आसानी से कार्यालय तक पहुंच सकेंगे और दुकानों का निर्माण होने से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि और कई विकास कार्य नगर पंचायत ने शुरू किए हैं।