फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पहाड़ी पर बसे 90 घरों को पैदा हुआ खतरा

पहाड़ी पर बसे 90 घरों को पैदा हुआ खतरा

Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी पर बसे 90 घरों को पैदा हुआ खतरा
भूस्खलन से पहाड़ी पर बसे 90 घरों को खतरा
विज्ञापन

हर बरसात में लगातार हो रहा भू-स्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
गग्गल (कांगड़ा)। उपमंडल कांगड़ा के चार गांवों को हर बरसात में हो रहे भू-स्खलन से खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते भड़ियारा, वेद्दी, खडियारा और केटलू आदि गांवों के करीब 90 घरों को खतरा पैदा हो गया है। यह समस्या गज खड्ड में लगातार हो रहे खनन के कारण हो रही है। हालांकि, अब इस क्षेत्र में खनन पर रोक लग चुकी है लेकिन पहले हुए खनन के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में गज खड्ड के कभी भी रौद्र रूप धारण करने की स्थिति में पहाड़ी पर बसे गांवों को खतरा हो सकता है। संघर्ष समिति के प्रधान उधम सिंह डढवाल ने बताया कि इसके बारे में कई बार स्थानीय विधायकों से लेकर मंत्रियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आज दिन तक इस समस्या का हल नहीं हुआ। डढवाल ने कहा कि इसके बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया है। पीएम आफिस से मिले पत्र के अनुसार उन्होंने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संवेदनशील क्षेत्र की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस पर जिलाधीश को गंभीरता से विचार करने के लिए कहा है, लेकिन इतना लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद आज दिन तक यहां पर हो रहे भू-स्खलन को रोकने के लिए कोई उचित योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed