{"_id":"5b9176ee867a550138569465","slug":"21536259822-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला अस्पताल को मिला एक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला अस्पताल को मिला एक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला को एक ओर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिला है। लंबे समय से यहां एक विशेषज्ञ के सहारे काम चल रहा था। अब मरीजों को ऑपरेशन करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। वीरवार को डा. गोपाल सिंह ने धर्मशाला अस्पताल में बतौर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ कार्यभार संभाला है।
धर्मशाला अस्पताल में एक सप्ताह में लगभग 50 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं। सबसे ज्यादा आंखों के ऑपरेशन हैं। अस्पताल में सर्जरी के 6 मेजर और आठ से दस माइनर ऑपरेशन होते हैं। इसके अलावा पांच से सात सीजेरियन, आंख के 15 से 20 और ईएनटी के चार से पांच ऑपरेशन होते हैं। आर्थो ओपीडी में सिर्फ एक विशेषज्ञ होने के कारण कम ऑपरेशन होते हैं। बता दें जोनल अस्पताल धर्मशाला में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ आने के बाद सभी विशेषज्ञ चिकित्कों की तैनाती हो गई है। मौजूदा समय में कुल 28 चिकित्सकों की नियुक्ति होने से मरीजों को लाभ मिल रहा है। उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश महाजन ने बताया कि डा. गोपाल सिंह के आने से ऑपरेशन कराने आने वाले मरीजों को मदद मिलेगी।