फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ठेकेदार के घर छापामारी, सरकारी सीमेंट पकड़ा

ठेकेदार के घर छापामारी, सरकारी सीमेंट पकड़ा

Sat, 01 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के घर छापामारी, सरकारी सीमेंट पकड़ा
धर्मशाला। सरकारी ठेकेदार के घर पर विजिलेंस ने छापा मारकर भारी मात्रा में सीमेेंट बरामद किया है। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी ठेकेदार के घर पर यह छापामारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ठेकेदार के घर से 12 आधे और चार खाली बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए। इसके अलावा ठेकेदार की दुकान पर भी विजिलेंस ने छापामारी कर सरकारी सीमेंट के 117 बैग बरामद करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो नार्थ धर्मशाला के एसएसपी बिमल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि श्यामनगर में एक सरकारी ठेकेदार अभय राणा निर्माणाधीन घर में सरकारी सीमेंट का प्रयोग कर रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर देश राज, इंस्पेक्टर आशीष पठानिया, इंस्पेक्टर प्रेम चंद और अन्य लोगों ने सरकारी ठेकेदार के घर श्यामनगर में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने मौके पर सरकारी सीमेंट के आधे भरे हुए 12 बैग और चार खाली बैग बरामद किए। इसके अलावा ठेकेदार की दुकान पर भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी और 117 बोरियां सरकारी सीमेंट वहां पर बरामद किया। एएसपी बिमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed