फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में भारी बारिश से खेतों में भीगी गेहूं

कांगड़ा में भारी बारिश से खेतों में भीगी गेहूं

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में भारी बारिश से खेतों में भीगी गेहूं
बारिश से खेतों में ही बर्बाद हो गई गेहूं
विज्ञापन

कांगड़ा के किसानों को भारी नुकसान, थ्रैशिंग रुकी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बुधवार को हुई भारी बारिश से गेहूं खेतों में ही बर्बाद हो गई।
इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उपमंडल पालमपुर में अब तक करीब 28.6 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है जो गेहूं की फसल के लिए इस समय अच्छी नहीं है। किसान काटी हुई फसल की थ्रैसिंग करने को तैयार थे लेकिन अचानक खराब हुए मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज हुई कि किसानों को गेहूं इकट्ठा करने तक का मौका नहीं मिला। किसान रमेश चंद, उत्तम चंद, भगवान दास, पृथी चंद, प्रवीण कुमार, युवराज सिंह, नरेश कुमार, चौधरी चुनी लाल आदि ने कहा कि उनकी खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक बारिश 27.6 मिलीमीटर हुई है। अभी बारिश की और संभावना जताई गई है।

सात फीसदी तक हुआ नुकसान : डा. धीमान
कृषि विभाग पालमपुर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एनके धीमान की मानें तो बुधवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल पर करीब सात प्रतिशत असर पड़ा है। जिला के इंदौरा, फतेहपुर, परागपुर, देहरा आदि क्षेत्रों में गेहूं की फसल का काम हो चुका है, जबकि पालमपुर, बैजनाथ और नगरोटा बगवां, कांगड़ा, शाहपुर और रैत में कार्य जोरों पर है। ऐसे में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, यह बारिश घीया, करेला सहित बेलदार पौधों के लिए लाभकारी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed