{"_id":"5a491fe74f1c1bd0408bffb6","slug":"21514741735-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ ने चार नौ चौदह की विसंगतियां दूर करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ ने चार नौ चौदह की विसंगतियां दूर करने की उठाई मांग
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। राज्य अध्यापक संघ जिला कांगड़ा की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला पालमपुर में जिला कांगड़ा के प्रधान नरेश धीमान की अध्यक्षता में हुई।
संघ ने 4- 9-14 की वेतन विसंगतियों को दूर करने पर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। बैठक में जिला के विभिन्न खंडों से आए प्रधान सचिव और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कर्मचारियों की अनुबंध अवधि दो वर्ष किए जाने के साथ-साथ सीएंडवी में शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दिए जाने की मांग भी उठी।
संघ ने नॉन बीएड कॉमर्स प्रवक्ता को तुरंत नियमित करने की गुहार भी लगाई है। कई विद्यालयों को स्तरोन्नत कर दिया गया है और विज्ञान संकाय की घोषणा हो गई है, लेकिन अभी सभी विज्ञान के संकाय शुरू नहीं हुए हैं। अध्यापक संघ ने विद्यालय के बच्चों को सर्दियों की वर्दी प्रदान करने का मामला भी प्रभावी ढंग से उठाया है, ताकि गरीब बच्चों को राहत मिल सके। संघ के सभी सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से तीन प्रतिशत डीए की घोषणा का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि नई सरकार का कर्मचारियों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहेगा। सभी अध्यापकों ने सरकार के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। बैठक में जिला के महासचिव निर्मल सिंह, संगठन सचिव सतीश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण, रणवीर ठाकुर, मीडिया प्रभारी शशिकांत गौतम, पालमपुर खंड के प्रधान बृजभूषण, सचिव अजय कपूर, देहरा के प्रधान नरदेव, रक्कड़ के प्रधान कुलदीप राणा, सचिव विपिन कुमार, कांगड़ा के प्रधान सुनील पराशर, लंबागांव के प्रधान हंसराज, पंचरुखी के सचिव मनोज मिश्रा, सुनील कपूर, धर्मशाला से विजय भंडारी और सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।