फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सलियाणा गांव में लगा बिजली का ट्रांस्फार्मर ले सकता किसी की जान

सलियाणा गांव में लगा बिजली का ट्रांस्फार्मर ले सकता किसी की जान

Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सलियाणा गांव में लगा बिजली का ट्रांस्फार्मर ले सकता किसी की जान
ेअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के सलियाणा गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर कभी भी किसी की जान ले सकता है। अब तो लोग इसके आसपास जाने से भी डरने लगे हैं। खुला पड़ा यह ट्रांसफार्मर एक बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। हालत यह है कि नंगे तार जमीन को छू रहे हैं, इस कारण कभी भी करंट आ सकता है, लेकिन बिजली बोर्ड अभी भी आंख मूंद कर बैठा है।

लोगों का कहना है कि सलियाणा गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर बिलकुल खुला पड़ा है, जबकि इसमें लगाए तार जमीन को छू रहे हैं। इससे कभी भी जमीन में करंट आ सकता है। अब तो हालत यह है कि लोगों को यह डर रहता है कि कोई बच्चा यहां पर जाकर ट्रांसफार्मर से छू न जाए, जबकि इसकी हालत को देख इसमें प्रोटेक्शन दीवार या कंटीली तार का बाड़ होना चाहिए, ताकि इससे दूर रहा जा सके। हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर में लगी तारों में तो कुछ तारें नंगी पड़ी हैं। इससे अधिक खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड की यह लापरवाही किसी भी किसी पर भारी पड़ सकती है। लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को चेताया है कि इस ट्रांस्फार्मर को ठीक किया जाए। अन्यथा, लोग प्रदर्शन को मजबूर होंगे। उधर, पंचरुखी बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता पीके शर्मा ने बताया की ऐसा है, तो उसको ठीक करवाया जाएगा। तारों को जमीन से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed