{"_id":"5ca25696bdec22145274b034","slug":"201554142870-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों से भरी गाड़ी से टकराई बस, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों से भरी गाड़ी से टकराई बस, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडासीबा (कांगड़ा)। बलघार गांव सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी से एक निजी बस टकरा गई। इस भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रेफर किया गया है। गाड़ी में गैस से भरे करीब 90 सिलिंडर थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बलघार गांव में एक निजी बस और गैस एजेंसी की गाड़ी में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति और बस में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के समय बस में 25 से 30 सवारियां थीं। पुलिस के अनुसार निजी बस तलवाड़ा से देहरा की ओर आ रही थी, जबकि गैस एजेंसी की गाड़ी गांव बलघार की ओर जा रही थी। बलघार के पास तीखे मोड़ पर भिड़ंत हो गई। हादसे का पता चलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी डाडासीबा के प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बस में सवार व्यासा देवी (50) गांव सेरी व राधा रानी (35) गांव गुराला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया। हादसे में गैस एजेंसी सप्लाई की गाड़ी के हेल्पर को भी चोटें आई हैं। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बड़े वाहनों के लिए यह सड़क बंद रही। चौकी प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि निजी बस चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने के चलते मामला दर्ज किया गया है।