{"_id":"5c72df4fbdec2273704018c0","slug":"201551032143-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में छह से नौ मार्च तक होगा ड्रिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में छह से नौ मार्च तक होगा ड्रिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्लोडगंज में छह से नौ मार्च तक होगा ड्रिफ्ट
ड्रिफ्ट में देश विदेश से थियेटर कलाकार लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धर्मशाला रेसिडेंशियल और इंटरनेशनल फेस्टिवल फॉर थियेटर (ड्रिफ्ट) का आयोजन छह से नौ मार्च तक होगा। चार दिवसीय ड्रिफ्ट में देश-विदेश के थियेटर कलाकार भाग लेंगे और अपने अनुुुभव एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। ड्रिफ्ट की आयोजक निरंजनी अय्यर ने बताया कि ड्रिफ्ट का मुख्य उद्देश्य थियेटर के माध्यम से लोगों को एक साथ लाना है। इसके लिए धर्मशाला और उसके आसपास स्थित क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर अपने स्कूल आउटरीच प्रोग्राम के तहत बच्चों को थियेटर की जानकारी दी जा रही है। साथ ही थियेटर की जागरूकता बढ़ाने के साथ नाट्य लेखन, लय और ताल एवं अभिनय पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं। मैक्लोडगंज के भागसू होटल में आयोजित चार दिवसीय ड्रिफ्ट संस्करण 2019 में थियेटर एंड इस्टविंड अकादमी नई दिल्ली के कलाकार द लीजेंड ऑफ आईएलए का मंचन करेंगे। इसके अलावा आदिशक्ति थियेटर और मनीपुर का अशोका, ड्रिफ्ट के कलाकार हिमाचली संस्कृति पर आधारित नाटक प्रस्तुत करेंगे।