फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मांगों को सड़कों पर उतरीं सिलाई-कड़ाई अध्यापिकाएं

मांगों को सड़कों पर उतरीं सिलाई-कड़ाई अध्यापिकाएं

Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मांगों को सड़कों पर उतरीं सिलाई-कड़ाई अध्यापिकाएं
धर्मशाला। सालों से अनुबंध पर प्रदेशभर में सेवाएं दे रहीं सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाएं सोमवार को सड़कों पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने एक रैली भी निकाली और इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने नियमितीकरण की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सिलाई क्राफ्ट अध्यापिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष नीलम वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग उठाई है। इस मौके पर नीलम वर्मा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने भविष्य की रणनीति बनाई। संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम वर्मा और महासचिव सुषमा कुमारी ने बताया कि 1800 के करीब सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाएं प्रदेश भर में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रही हैं, जिन्हें अब नियमित किया जाए।
विज्ञापन

नीलम ने बताया कि अगर अब भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री से भी मिलेंगी और उन्हें अपना मांगपत्र सौंपेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगामी बजट सत्र में सरकार ने सिलाई अध्यापिकाओं के नियमितीकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो इसके बाद संघर्ष के लिए रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed