फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ोटला में नायब तहसीलदार के कार्यालय में घुसा पानी

ोटला में नायब तहसीलदार के कार्यालय में घुसा पानी

Mon, 06 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ोटला में नायब तहसीलदार के कार्यालय में घुसा पानी
कोटला (कांगड़ा)। जिले में हो रही भारी बारिश अब कहर बरपाने लगी है। कोटला में नायब तहसीलदार के कार्यालय में बरसात का पानी घुसा गया। सोमवार सुबह जैसे ही कर्मचारी ने दफ्तर खोला, तो पूरे कार्यालय में पानी ही पानी भरा मिला। इसके अलावा कोटला में स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में भी पानी घुसा।
विज्ञापन

दोनों विभागों के कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से लगभग एक बजे तक साफ सफाई की। इस कारण उपतहसील कार्यालय से कार्य करवाने आए हुए लोगों को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ा। बता दें कि कोटला उपतहसील के लिए बनने वाले भवन का शिलान्यास 14 फरवरी, 2014 को हुआ था। इसे बनाने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन चार वर्ष बाद राशि मंजूर हो जाने के बाद भी भवन निर्माण के लिए अभी तक नींव तक भी नहीं रखी जा सकी है। वहीं, नायब तहसीलदार कोटला केवल कृष्ण अवकाश पर होने के कारण ऑफिस नहीं आए थे। उधर, एसडीएम ज्वाली अरुण शर्मा ने कहा कि उपतहसील कोटला कार्यालय के नए भवन के निर्माण लिए बनाई गई स्टेटस रिपोर्ट अगली कार्यवाही के लिए डीसी को भेज दी है। भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। वहीं कृषि विभाग कोटला का कार्यालय भी दयनीय स्थिति में है, जगह-जगह इसका प्लास्टर उखड़ा हुआ है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed