{"_id":"5af1f2934f1c1b57098b8d3e","slug":"201525805715-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"317 शराबी चालकों के लाइसेंस रद्द करने को किया पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
317 शराबी चालकों के लाइसेंस रद्द करने को किया पत्राचार
Updated Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ छेड़ा अभियान
317 शराबी चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए प्राधिकरण से किया पत्राचार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने 317 शराबी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए संबंधित लाइसेंस पंजीकरण प्राधिकरण से पत्राचार किया है। पुलिस ने यह पत्राचार ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ किया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि जिला पुलिस ने इस वर्ष जनवरी माह से लेकर अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 317 चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए हैं। सभी 317 मामलों में संबंधित लाइसेंस पंजीकरण प्राधिकरण को ऐसे चालकों के लाइसेंसों को निलंबित करने के लिए पत्राचार किया गया है, ताकि शराब पीकर या अन्य प्रकार का नशा कर कोई भी चालक वाहन न चला सके। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए अधिकारियों और थाना स्तर पर भी समय-समय पर यातायात सुरक्षा शिविर संचालित किए हैं। इन शिविरों में जनसाधारण के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी यातायात नियमों से भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव के तहत छेड़ा गया यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।