{"_id":"5aedf9764f1c1b58098b80c8","slug":"201525545334-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी के विवाद में लोगों को नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी के विवाद में लोगों को नहीं मिल रहा राशन
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी के विवाद में लोगों को नहीं मिल रहा राशन
तीन किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली के तहत लुधियाड़ और पलौहड़ा पंचायत के राशन कार्ड धारकों को मौजूदा समय में दी पलौहड़ा कृषि सोसाइटी के बंद होने से परेशानी हो रही है। लुधियाड़ और पलौहड़ा के राशन कार्ड धारकों को नरगाला डिपो से राशन लाना पड़ रहा है। यहां से राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब 2-3 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। पलौहड़ा सोसाइटी की कमेटी ने हाल ही में त्यागपत्र दे दिया था और इसके बाद सोसाइटी के सेल्जमैन ने भी त्यागपत्र दे दिया। सेल्जमैन ने त्यागपत्र देने के बाद सोसाइटी के मेन गेट पर ताला लगा दिया और उसकी चाबी देने में आनाकानी करने लगा। बाद में सोसाइटी के सचिव ने भी मेन गेट के ताले पर अपना ताला लगा दिया। उसके बाद विभाग ने दोनों पंचायतों के लोगों को राशन नरगाला राशन डिपो पर देना तय किया लेकिन, पलौहड़ा सोसायटी के अंदर लाखों रुपये का पड़ा राशन बर्बाद हो रहा है। राशनकार्ड धारकों का कहना है कि विभाग नई कमेटी का चुनाव करके सोसाइटी को सुचारु करे। जब तक चुनाव नहीं होता, तब तक सभा सचिव के साथ कोई अन्य सहायक नियुक्त करके लोगों को राशन मुहैया करवाया जाए। इस समय डेढ़ हजार के करीब राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें परेशानी हो रही है। उधर, पलौहड़ा सोसाइटी के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि प्रबंधक कमेटी को त्यागपत्र दे दिया गया है। उसके बाद विभाग ने प्रशासक की नियुक्ति की है। एआर गोविंद पठानिया ने कहा कि पुरानी प्रबंधक कमेटी के सामूहिक त्यागपत्र देने के कारण सोसाइटी का काम चलाने के लिए फिलहाल वहां पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शीघ्र नियमानुसार नया चुनाव करवाकर नई प्रबंधक कमेटी गठित कर दी जाएगी।