फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सकारात्मक रुख अपनाए सरकार: अशोक

सकारात्मक रुख अपनाए सरकार: अशोक

Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सकारात्मक रुख अपनाए सरकार: अशोक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सीटू के राज्य कमेटी सदस्य एवं जिला कमेटी वित्त सचिव अशोक कटोच ने कहा कि अखिल भारतीय फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल की। यदि केंद्र सरकार इस हड़ताल के बाद भी आंगनबाड़ी योजना को बंद करने की अपनी साजिश बंद नहीं करती है तो केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिला प्रशासन के माध्यम से यूनियन की जिला सचिव लज्या ठाकुर, जिला प्रधान श्रेष्ठा शर्मा, उपप्रधान मीना, बलविंदर कौर, संयुक्त सचिव संजीव, सीटू जिला प्रधान केवल कुमार, रविंद्र कुमार और बिट्टू ठाकुर ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भी भेजा गया है। यूनियन की मुख्य मांगों में 2013 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और संबंधित सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं। प्रदेश सरकार से भी मांग की गई है कि जब तक केंद्र सरकार इस वर्ग को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती, तब तक प्रदेश सरकार हरियाणा राज्य की तर्ज पर वर्कर्स को 7500 और हेल्पर को 4000 रुपये वेतन प्रदान करे। इसे देने की घोषणा निवर्तमान सरकार भी करती रही है। सेवा निवृत्ति की आयु 65 वर्ष, सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये ग्रेच्युटी, पेंशन का प्रावधान करने और मोदी सरकार के अब तक बजट में की गई कटौती को बहाल करने की मांगें भी उठाई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उक्त मांगों को नहीं माना गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बजट सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed