फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को ैकर बोलेंगे हल्ला

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को ैकर बोलेंगे हल्ला

Thu, 03 Aug 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को ैकर बोलेंगे हल्ला
नूरपुर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक वीरवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांच अगस्त को धर्मशाला में होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने कहा कि जब पूरे देश में एक समान जीएसटी, एक रेंक एक पेंशन, एक समान संविधान लागू हो सकता है तो 2003 के बाद सेवारत कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुलेरिया ने वीरभद्र सरकार से आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की है, ताकि नए-पुराने कर्मचारियों के बीच भेदभाव समाप्त हो। उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था में अवकाश प्राप्ति के बाद पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। पुरानी पेंशन में वेतन का 50 फीसदी रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाती है। महंगाई भत्ता, उम्र बढ़ने के साथ पेंशन की निश्चित मात्रा और वेतन आयोग का लाभ मिलना सुनिश्चित है, जबकि नई पेंशन स्कीम में ऐसा कुछ नहीं है। महासंघ ने चेताया कि अगर प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम ेबहाल करने की जायज मांग नहीं मानी तो कर्मचारी आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष डॉ. विपिन महाजन, सहसचिव डॉ. अनूप महाजन, डॉ. ओके जैदका, पवन शर्मा, डॉ. जितेंद्र महाजन, मनोज रपोतरा, राजीव, संजीव चौधरी, विजय कुमार इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed