फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   20 drinking water and six irrigation schemes affected in Nagrota Bagwan

Kangra News: नगरोटा बगवां में 20 पेयजल और छह सिंचाई योजनाएं प्रभावित

Mon, 12 Aug 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
20 drinking water and six irrigation schemes affected in Nagrota Bagwan
नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत इक्कू खड्ड में पानी के तेज बहाव से टूटी पेयजल योजना की पाइपें। संवाद
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश ने नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र की विभिन्न खड्डों बाथू, बनेर, इक्कू और जोगल आदि में बारिश से बढ़े जलस्तर से इस उपमंडल में सक्रिय पेयजल की लगभग 20 योजनाएं, सिंचाई की छह योजनाओं सहित एक सीवरेज की योजना प्रभावित हुई है। इन योजनाओं के पाइप टूट जाने से कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई में भी बाधा पहुंची है।
विज्ञापन


एसडीएम मनीष शर्मा और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक ठाकुर ने बताया कि इन योजनाओं को लगभग ढाई करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं को सुचारू करने में विभाग जुट गया है। एसडीएम ने बताया कि रिड़ी कंडी, छुघेरा कंडी शयत तीन संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुए, जिन्हें सुचारू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को लगभग एक करोड़ रुपये की अनुमानित क्षति उठानी पड़ी है। इसके अलावा विद्युत बोर्ड का एक ट्रांसफार्मर और चार पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे बोर्ड को 50 लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed