फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एचआरटीसी बस का स्टेरिंग फ्री, बड़ा हादसा टला

एचआरटीसी बस का स्टेरिंग फ्री, बड़ा हादसा टला

Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस का स्टेरिंग फ्री, बड़ा हादसा टला
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया। इसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि बस चढ़ाई पर थी, जिसके चलते बस पहाड़ी से टकरा कर रुक गई। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस में स्कूली छात्रों सहित 25 के करीब लोग सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरिमोलग से पालमपुर वाया चढ़ियार, करोड़ी, भुआणा होते हुए पालमपुर आ रही थी। इस दौरान जब बस भुआणा से करीब एक किलोमीटर दूर तीखे मोड़ से गुजर रही थी तो इसका स्टेयरिंग फेल हो गया और बस पहाड़ी से जा टकराई। बताया जा रहा है कि जहां पर बस टकराई, उसके विपरीत एक गहरी खाई थी। अगर बस खाई की तरफ जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना है कि भुआणा के पास बस का पिछला टायर भी फटा था, जिसे चालक ने ठीक करके अभी करीब एक किलोमीटर ही गया होगा कि उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। छुट्टी का समय होने के कारण बस में छात्र, शिक्षक और अन्य लोगों समेत बस में करीब 25 सवारियां थीं। वहीं सूत्रों की मानें तो बस की तीन दिन पहले ही पासिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
उधर, परिवहन निगम के ट्रैफिक मैनेजर गोपाल ने बताया कि बस का स्टेयरिंग फेल होने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed