फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मोरारी बापू ने मां ज्वाला का लिया आशीष

मोरारी बापू ने मां ज्वाला का लिया आशीष

Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू ने मां ज्वाला का लिया आशीष
मोरारी बापू ने मां ज्वाला का लिया आशीष
विज्ञापन

रामकथा के आयोजन से पहले टेका माथा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी। प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू ने बुधवार को पहले नवरात्र के दिन शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेका। मोरारी बापू हवाई मार्ग से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद बाद वह मां के दर्शन करने और कथा वाचन करने के लिए ज्वालामुखी जाने को रवाना हुए। मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया गया। बापू ने मंदिर में मां का गुणगान किया। ज्वालामुखी में मोरारी बापू पहली बार रामकथा कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने मोरारी बापू को माता का सिरोपा और तस्वीर भेंट की। कथावाचक मोरारी बापू ने कुछ समय ज्वालामुखी मंदिर में गुजारा और परिक्रमा कर मां ज्वाला से प्रार्थना की। हवन कुंड में आहुति डालने के बाद उनका काफिला गंजू का बाग के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर मंदिर अधिकारी पुरुषोत्तम, अमित गुलेरी, डीएसपी योगेश दत्त जोशी, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी सहित न्यास सदस्य मौजूद रहे। रामकथा के आयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि भक्तों के खाने-पीने और रहने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। रामकथा के आयोजन के लिए पंडाल गंजू के बाग में लगाया गया है। इसमें दस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। रामकथा के दौरान भंडारे का आयोजन भी दिन-रात किया जाएगा।
ऑटो और टैक्सी में होगी मुफ्त यात्रा
रामकथा के दौरान ज्वालामुखी से ऑटो और टैक्सी भक्तों को निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। ऑटो टैक्सी चालक भक्तों को कथा पंडाल गंजू का बाग में छोड़ेंगे। वीआईपी लॉबी में बैठने के लिए पास उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


होटल, गेस्ट हाउस और सराय पैक
रामकथा और नवरात्र आयोजन के चलते ज्वालामुखी के तमाम होटल, गेस्ट हाउस और सराय पैक चल रहे हैं। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु रामकथा का श्रवण करने और माता का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों की शहर में नहीं होगी पार्किंग
बड़े वाहनों की पार्किंग शहर से बाहर चिन्हित पार्किंग स्थलों में की जा रही है। रामकथा में आने वाले भक्तों की गाड़ियां गंजू का बाग में चिन्हित स्थान में खड़ी होंगी। नादौन, देहरा और कांगड़ा रोड पर निजी पार्किंगों में वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था की गई है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्र और रामकथा में आने वाले भक्तों के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed