फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगर निगम धर्मशाला में ऑनलाइन भुगतान

नगर निगम धर्मशाला में ऑनलाइन भुगतान

Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला में ऑनलाइन भुगतान
धर्मशाला नगर निगम में करें ऑनलाइन भुगतान
विज्ञापन

अब लोग ऑनलाइन जमा कर सकते हैं हाउस टैक्स और फीस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने भी डिजिटल इंडिया की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। अब शहर के लोग हाउस टैक्स सहित अन्य फीस या एनओसी की राशि का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों की फीस का नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान करना शुरू भी कर दिया है। इसके लिए नगर निगम एक वन सिटी एप भी बनाया है, इसे जल्द ही लांच किया जाएगा। इसके माध्यम से शहर के लोग बिजनी, पानी, हाउस टैक्स और एनओसी फीसों को भुगतान कर पाएंगे। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि जल्द ही सभी प्रकार के भुगतान ऑनलाइन होंगे। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इसके अलावा एमसी के भुगतान करने के लिए कार्यालय में मशीन भी स्थापित की जा रही है।


एमसी कार्यालय में स्थापित होगी मशीन
-एमसी धर्मशाला किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए कार्यालय में एक मशीन भी स्थापित कर रहा है। जिसमें कोई भी अपने टैक्स आदि से संबंधित राशि का भुगतान कर सकता है। इससे लोगों को लाइन में लगाने या कर्मचारी के पास राशि जमा करवाने नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed