{"_id":"5b2d38ca4f1c1bf66e8b98f3","slug":"191529690314-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद पदोन्नति की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद पदोन्नति की उठाई मांग
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पांच साल बाद पदोन्नति की उठाई मांग
पंप ऑपरेटर महासंघ ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखी मांग
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले कई दिनों से लंबित अपनी मांगों और वेतन विसंगतियों को लेकर आईटीआई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर महासंघ, पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के बैनर तले छठे वेतन आयोग के अध्यक्ष जय सिंह गिल और कमेटी आयोग के अन्य सदस्यों के साथ चंडीगढ़ में मिला। यह संघ राज्य प्रधान भादर सिंह, महासचिव नरेंद्र कुमार और धर्मशाला वृत्त प्रधान जगदीप डोगरा की अध्यक्षता में मिला। महासंघ ने आयोग के अध्यक्ष के सामने अपनी वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को रखा। मुख्य मांगों में से श्रेणीकरण 20.30.50 को खत्म करना और उसके स्थान पर आईटीआई ट्रेंड पंप ऑपरेटरों को पांच सालों बाद ग्रेड-2 और उसके पांच सालों बाद ग्रेड-1 टेक्नीशियन और उसके उसके पांच सालों बाद जूनियर इंजीनियर का स्केल देना, फील्ड में काम करने वाले श्रेणी-3 के कर्मचारियों को 1500 रुपया वाहन भत्ता आदि देने की मांग की गई। इस अवसर पर पर राज्य उपप्रधान बलवीर सिंह, राज्य प्रेस सचिव अशोक धीमान, वृत्त कोषाध्यक्ष अरुण पठानिया, वृत्त सचिव लेखराज और कार्यकारिणी सदस्य चमन लाल आदि मौजूद रहे।