{"_id":"5a9edb954f1c1b2d068ba180","slug":"191520360341-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा घायल तेंदुआ, टीम ने किया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा घायल तेंदुआ, टीम ने किया बेहोश
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के समीपवर्ती गांव खौला में मुकेश के घर की चहारदीवारी के अंदर एक घायल तेंदुआ घुस आया। जैसे ही घर वालों को इसका पता चला तो उन्होंने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोग घायल तेंदुए को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा और घायल तेंदुए से दूर रहने के लिए लोगों को कहा गया।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ किसी कुत्ते का शिकार करते हुए सड़क से साथ पहुंच गया और किसी वाहन की टक्कर से घायल होकर घर की तरफ पहुंच गया। पालमपुर से आए पशु विशेषज्ञ डॉ. विपिन ने तेंदुए को बेहोश किया। इसके बाद उसे पालमपुर ले जाया गया। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि घायल तेंदुए की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया ताकि लोगों की सुरक्षा हो सके।
घायल तेंदुए के साथ लोग लेने लगे सेल्फी
मौका स्थल पर तेंदुआ घायलावस्था में एक ही स्थान पर बैठा रहा। उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। कई युवा तो फोन पर घायल तेंदुए के साथ सेल्फी भी ले रहे थे।