फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शाहपुर में मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी

शाहपुर में मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी

Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर में मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर/जवाली/कोटला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में शाम को जनसभा में कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हिमाचली टोपी के रंगों में भेदभाव करती रही है, लेकिन वह रंगों की परवाह किए बिना हिमाचली टोपी पहनते हैं। मुख्यमंत्री ने 8.09 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर में बनने वाले मिनी सचिवालय का शिलान्यास किया। इस कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई तथा इसके निर्माण को पूरा करने के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा भी की गई।
उन्होंने शाहपुर में उपकोष कार्यालय की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने शाहपुर क्षेत्र की तीन पंचायतों के लिए कलियाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नागरिक अस्पताल शाहपुर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने शाहपुर के बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की देने की घोषणा की। शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा उपस्थित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।श
विज्ञापन

उन्होंने शाहपुर में मिनी सचिवालय तथा उप-कोष कार्यालय के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिक अस्पताल के दर्जे को कम किया तथा क्षेत्र को पूरी तरह से दरकिनार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिमुड़ा की तरफ से 11 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। इसके अतिरिक्त, गज एवं खोली हाइडल परियोजना ने 51000, मैकलो होटल संघ मैकलोड़गंज ने 51000, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ठेकेदार यूनियन शाहपुर ने 31000, व्यापार मण्डल शाहपुर व जितेन्द्र सोढ़ी ने 21000-21000 रुपये के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए।
जयराम ने वीरभद्र पर कसा तंज
ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस शासन के दौरान घोषित किए गए किसी कॉलेज को बंद करवाने के प्रयास पर कोर्ट जाने की बात कही है, के संबंध में कहा कि शायद पूर्व मुख्यमंत्री भूल रहे हैं कि वे अभी भी प्रतिदिन कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।

वहीं, जवाली में सीएम ने भाली से वाड़ा स्थान पर पांच करोड़ की लागत से बनने वाली चचियां-वाड़ा-भाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक अर्जुन ठाकुर की मांग पर सीएम ने जवाली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नगरोटा सूरियां में सामुदायिक अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग के लिए बजट, कोटला पीएचसी अस्पताल को सीएचसी करना, जवाली विधासभा क्षेत्र की ढसोली, भोल-खास व वनोली की पंचायतों को नूरपुर पुलिस स्टेशन की बजाय ज्वाली पुलिस स्टेशन में करने की मांग को पूरा करने की घोषणा की। अब जवाली विधानसभा क्षेत्र के समस्त अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को गंगथ बीएमओ की बजाय नगरोटा सूरियां बीएमओ से जोड़ने की घोषणा की। जवाली के नाम पर राजा का तालाब में खुले आयुर्वेदिक खंड कार्यालय को भी ज्वाली में करने की घोषणा की। जवाली-हरिद्वार तथा ज्वाली-चंढीगड़-दिल्ली के लिए गुगलाड़ा वायां नगरोटा सूरियां-देहरा रात्री बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायिका रीता धीमान, विधायक रविंद्र धीमान, राजीव भारद्वाज, कृपाल परमार, पूर्व मंत्री हरवंस राणा, रणवीर निक्का आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रावमापा त्रिलोकपुर अश्वनी धीमान एवं स्टाफ सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11000 रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed