फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब एसडीएम पालमपुर स्वयं लेंगे पानी के सैंपल

अब एसडीएम पालमपुर स्वयं लेंगे पानी के सैंपल

Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अब एसडीएम पालमपुर स्वयं लेंगे पानी के सैंपल
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के लटवाला और बगौड़ा में फैले डायरिया को लेकर अब आईपीएच विभाग और स्वास्थ्य विभाग पानी के सैंपलों को लेकर भले ही आमने-सामने हो गए हैं, लेकिन अब पानी के सैंपल खेराब हैं या नहीं। इसका पता एसडीएम पालमपुर स्वयं लगाएंगे। एसडीएम अब दोनों विभागों के साथ पानी के सैंपल लेकर उन्हें सील बंद कर लैब में जांच के लिए भेजेंगे। इसकी जांच सरकारी लैब में करवाई जाएगी। इससे साफ हो जाएगा कि किस विभाग के सैंपल फेल हैं या नहीं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टांडा मेडिकल कॉलेज की लैब में पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। इससे डायरिया फैलने का कारण माना जा रहा है, जबकि आईपीएच विभाग का कहना है कि उनके पानी के सैंपल पास हुए हैं। इस कारण पानी से डायरिया नहीं फैला है। इससे सवाल खड़ा हुआ है कि पानी के सैंपल ठीक हैं तो डायरिया कैसे फैला। इसे लेकर अब एसडीएम स्वयं पानी के सैंपलों की जांच करवाएंगे। हालांकि अब आईपीएच विभाग ने पानी की कलोरेशन कर पानी को छोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे थे। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आ गई थी। इसमें बताया गया था कि पानी की खराबी के कारण ही डायरिया फैला है। आईपीएच विभाग ने भी पानी के सैंपल अपने लैब पंचरुखी में भेजे थे। इस पर आईपीएच विभाग का कहना है कि पानी के सैंपल सही पाए गए हैं। फिर डायरिया कैसे फैला है। उधर, एसडीएम बलवान मंढोत्रा ने कहा कि वे अपने सामने पानी के सैंपल सील कर सरकारी लैब में भेजेंगे। उसके बाद क्या रिपोर्ट आती है। उससे सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed