फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   15 वर्ष के बाद भरी भाजपा की खाली झोली

15 वर्ष के बाद भरी भाजपा की खाली झोली

Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
15 वर्ष के बाद भरी भाजपा की खाली झोली
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले बैजनाथ के किले को रिकॉर्ड मतों से जीतकर ध्वस्त कर दिया। पहली बार विस की दहलीज पर पहुंचे प्रेमी ने 15 वर्षों से खाली चल रही भाजपा की झोली को भर दिया।

2012 के चुनावों में कांग्रेस के किशोरी लाल और उससे पूर्व 2007 और 2002 में सुधीर शर्मा विजय रहे हैं, जबकि छह बार उनके पिता स्वर्गीय संत राम कांग्रेस के विधायक रहे हैं। अब तक 57 वर्षों के इतिहास में मात्र दो बार भाजपा के दूलो राम यहां से भाजपा का परचम लहराने में सफल हो सके हैं। 12,669 मतों से जीत का यह आंकड़ा अब तक सबसे अधिक है। प्रेमी ने कांग्रेस के किशोरी लाल को एक भी राउंड में आगे नहीं बढ़ने दिया और कांग्रेस 105 बूथों में से मात्र आधा दर्जन बूथों में ही आगे रहने में कामयाब रही। छोटा भंगाल से लेकर धार क्षेत्र तक भाजपा का पलड़ा भारी रहा। वहीं, 2012 के चुनावों में कांग्रेस 6161 मतों से विजय हुई थी और इस बार उलटफेर कर यह आंकड़ा भाजपा के पक्ष में दोगुना हो गया। प्रेमी को उनके गांव धानग में सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं, जबकि पहले राउंड से पीछे हुए कांग्रेस के किशोरी लाल अपने गृह क्षेत्र बैजनाथ में ही पिछड़ गए। जीत का अंतर धीरे-धीरे बढ़ता गया। अंत में यह आंकड़ा ऐतिहासिक रहा। उधर, मंडल भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी ने 14 हजार से जीतने का अनुमान लगाया था और हम जनता के आशीर्वाद से उसके आस-पास पहुंचने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed