{"_id":"5a0f20fa4f1c1bec538bdcee","slug":"191510940922-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगदान से बचाई जा सकती है किसी दूसरे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगदान से बचाई जा सकती है किसी दूसरे की जान
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। समाज में जरूरतमंद लोगों को अंग दान के लिए जागरूक करने आई पांच सदस्यीय टीम पालमपुर पहुंच गई है। पालमपुर पहुंची टीम का रोटरी क्लब पालमपुर ने स्वागत किया। इस टीम में बंगलूरू से अनिल श्रीवात्सव, लंदन से रोटेरियन टोनी शर्मा, गोआ से शिवानी सोनी, यश और प्रशांत शामिल हैं। अनिल श्रीवात्सव ने बताया कि उन्होंने अपनी किडनी अपने भाई को दान की थी।
उसके बाद उनके मन में ऐसी बात और साहस आया कि इसे लेकर उन्होंने ऑर्गन डोनेशन का एक अभियान छेड़ दिया। अभियान के तहत वे बंगलूरु से इंग्लैंड और इटली से दुबई तक का सफर अपने ट्रक में कर चुके हैं। यह टीम कई जगहों पर जाकर लोगों को अपने शारीरिक अंग उन लोगों को दान करने की जागरूकता पैदा कर रही है। उन्होंने पूरे भारत में 100 दिन की यात्रा करने का मिशन रखा है। इसके तहत 20 हजार किलोमीटर का सफर तय कर पूरे भारत में अंग दान करने के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों और वहां मौजूद शहर के अन्य लोगों को ऑर्गन डोनेशन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मरने के बाद शरीर वैसे भी नष्ट कर दिया जाता है, तो क्यों न इस शरीर से लोगों की जान बचाई जा सके। लिहाजा, अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। इस मौके पर रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा और रोटरी 3070 के नॉमिनेटेड गवर्नर सुनील नागपाल, संजीव बाघला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।