{"_id":"5c0eb8e8bdec22413d18fdba","slug":"181544468712-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलेड खड्ड के पास नाली में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलेड खड्ड के पास नाली में मिला बुजुर्ग का शव
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। तीन दिन से लापता सोल वनेहड़ पंचायत के धर्म चंद चौधरी (70) का शव देर शाम जंगलेड खड्ड के पास नाली में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोल वनेहड़ पंचायत के धर्म चंद शुक्रवार सुबह से घर से लापता थे। परिजन उन्हें तीन दिन से हर जगह ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके बाद रविवार सुबह लंबागांव पुलिस थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। परिजनों ने कहा कि धर्म चंद रोजाना सुबह घर से लकड़ी लाने जंगल निकल जाते थे। फिर दोपहर को घर आता और खाना खाकर फिर लकड़ी लाने जंगल की ओर चला जाता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी धर्म चंद सुबह लकड़ी लाने घर से गया हुआ था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं आया। देर शाम जंगलेड खड्ड के पास धर्म चंद नाली में मृत पड़ा मिला। इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। लंबागांव पुलिस ने देर रात मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
उधर, लंबागांव पुलिस के एएसआई गुलशन कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।