{"_id":"5ad4f0644f1c1b360b8b4e5e","slug":"181523904612-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा की चिकित्सकों ने की गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा की चिकित्सकों ने की गेट मीटिंग
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा की चिकित्सकों ने की गेट मीटिंग
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रविवार रात ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक समेत अन्य चिकित्सकों के साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की घटना को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन में भारी रोष है। सोमवार को इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए आरडीए ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट चिकित्सकों ने कहा कि इस मामले को लेकर आईपीसी की धारा 353 और मेडिपर्सन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। उनका यह प्रदर्शन सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चला। सूचना मिलने पर विधायक अरुण कूका को भी चिकित्सकों ने घटनाक्रम से अवगत करवाया। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने किसी तरह का हस्तक्षेप करने के बजाय वहां से खिसकने में अपनी भलाई समझी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद नशे में धुत चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। कहा कि घटना के बाद चिकित्सक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाद में एसोसिएशन ने एक ज्ञापन कॉलेज प्राचार्या को भी सौंपा।